मुरादाबाद :  प्रेमी के साथ भागी बहन के भाइयों ने  बदला लेने के लिये प्रेमी की बहन के साथ कर  डाली यह घिनौनी वारदात 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

सागर रस्तोगी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के छजलैट थाना इलाके में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके ही मां बाप के सामने गैंग रेप करने के गंभीर आरोप 5 लोगो पर लगे हैं | पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मां बाप के सामने ही नाबालिग के साथ गैंगरेप की घिनौनी घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप है| पीड़ित नाबालिग का भाई 10 दिन पहले गांव में ही रहने वाली एक युवती को प्रेम प्रसंग के चलते लेकर फरार हो गया था| काफी खोजबीन के बाद भी जब लड़की वालों के हाथ प्रेमी प्रेमिका नही लगे तो आरोप है लड़की के घर वालों ने लड़के के घर वालों को सबक सिखाने लियें लड़के के मां बाप और 15 साल की नाबालिग बहन को अगवा कर लिया, आरोप है कि उसके बाद लड़के की नाबालिग बहन के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।

मुरादाबाद :  प्रेमी के साथ भागी बहन के भाइयों ने  बदला लेने के लिये प्रेमी की बहन के साथ कर  डाली यह घिनौनी वारदात 

प्रेमी प्रेमिका 27 जून को हुए थे घर से अचानक फरार

गैंगरेप की शिकार लड़की का भाई घर के पास में ही रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग के चलते 27 जून को फरार हो गया था, प्रेमिका के घर वालों ने पहले तो दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन जब सुराग नहीं मिला, तब गैंगरेप के आरोपियों ने अपनी फ़रार बहन के प्रेमी को सबक सिखाने के लिए इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला, आरोप है 28 जून को प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमिका के साथ फ़रार प्रेमी के मां-बाप को अगवा कर लिया और अमरोहा में एक रिश्तेदार के घर ले जाकर बंधक बना लिया, इसके बाद मां-बाप के फोन से कॉल कराकर रिश्तेदार के घर में ठहरी उनकी नाबालिग बेटी को भी अमरोहा बुला लिया, उसके बाद मां बाप के सामने दबंगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, मजबूर मां बाप आरोपियों के आगे रोते रहे गिड़गिड़ाता रहे, लेकिन दबंगों पर आरोप है कि उन्होंने फ़िर भी गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया। कई दिन तक वो बंधक बनाकर बलात्कार करते रहे, जैसे तैसे वहां से छूटने के बाद ये पीड़ित परिवार निकला और थाना छजलैट पहुंचा, पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ उनके बेटे के साथ फ़रार हुई लड़की के भाइयों चाचा और पिता ने भी नाबालिग बेटी से रेप किया, वह रोए गिड़गिड़ाए और बेटी को बख्श देने की गुहार लगाई लेकिन दबंगों के सिर पर बदला लेने का भूत सवार था, वह बंधक बनाकर कई दिन तक उनकी बेटी से गैंगरेप करते रहे। दबंग बार बार कह रहे थे तेरा बेटा हमारे घर की इज्जत को ले गया है हम तेरी इज्जत नीलाम कर देंगे,जब मामला थाने पहुंच गया तो आरोपियों ने प्रेमी के साथ फ़रार हुई लड़की के बड़े भाई से पीड़िता की जबरन शादी करा दी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने 7 नामज़द व एक अज्ञात सहित 8 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी पास्को एक्ट आईपीसी की धारा 342 354 506 के तहत एफ आई आर दर्ज जांच शुरू कर दी है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज