
कमलेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब नव दंपति के शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले। घर वालों ने जहर खाकर आत्महत्या का आशंका जाहिर की है। बताया जा रहा है कि पति की बहन अस्पताल में बीमार पड़ी थी उसके इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी इसी बात को लेकर घर में पत्नी से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
पति पत्नी के शव घर से बरामद
थाना सदर बाजार के गौटिया गांव की है जहां ई रिक्शा चालक जगतपाल और पत्नी पिंकी का शब घर के अंदर पड़े मिले हैं। घर वालों ने जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। बताया जा रहा है कि दोनों के शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मामूली विवाद में पति पत्नी ने की आत्महत्या
आत्महत्या के मामले में परिजनों का आरोप है कि पति की बहन अस्पताल में भर्ती थी जिसे के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते दोनों ने जैसा कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस आत्महत्या और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




