मधुपुरी रेलवे फाटक 7 दिन के लिए  रहेगा बंद , रेलवे ने बताई यह वजह 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी। हुलास नगर क्रॉसिंग से करीब 4किलोमीटर दूर मधुपुरी रेलवे फाटक सप्ताह भर के लिए बंद रहेगा। इस सम्बन्ध में रेलवे अधिकारियों ने प्रशासन , रोडवेज प्रशासन, तक पुलिस तक सूचना दे दी है। अचानक मंगलवार से फाटक बंद होने की खबर से स्थानीय लोग बेचैन है | जानकारी के मुताबिक हुलास नगर रेलवे फाटक  मधुपुरी फाटक  चार किलोमीटर दूर  है। रेलवे क्रॉसिंग 341 सी पर ट्रैफिक फाटक मीरानपुर कटरा स्टेशन के होकर निकलता है। रेलवे यात्री भी रेलवे स्टेशन से यात्री सवार होते व उतरते हैं। सप्ताह भर के लिए बुधवार से बंद हो रहे फाटक से कई गाँवो में खलबली मची है। सूचना रेलवे अधिकारी द्वारा मीरानपुर कटरा तक सूचित कराया गया है। पुलिस अभी से ही इसी के रूट डायवर्जन की तैयारी में लगी है। रेलवे स्टेशन के पास ही कई ईट भट्टा बने हुए हैं। रेलवे स्टेशन के आसपास के  गांव पौकी,मदपुरी, गौंटिया,उंखली,भुसौरी,पलिया,पोसिल, नवादा,रमापुर,टिकरी,मुछा,  गुंडीघाट आदि करीब डेढ़ सौ गांव  तक जुड़े हुए हैं ‌।यहां से  एक रास्ता बीसलपुर तक निकलता है। एक रास्ता कम वहां होने कारण गांव वालों ने पटरी बना रखी है। सीधे बीसलपुर तक निकल जाते हैं। वही दूसरा रास्ता सीधे ईट गांव की ओर निकल जाता है‌| माना जा रहा है कि रेलवे फाटक से कई गांवों के लोग प्रभावित होंगे | वही रेलवे हर हालत में अपना काम एक सप्ताह में निपटा लेना चाहता है | इसलिए जरुरी हो तभी लोग घर से निकले |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment