बरेली में खनन माफियाओ का दुस्साहस : खनन माफियाओं ने एसडीएम सदर पर किया हमला , पुलिस ने केस दर्ज किया 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के जिले में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि किसी भी अधिकारी पर हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे है | ताजा मामला इज्जतनगर क्षेत्र का है जहां खनन माफियों ने एसडीएम सदर सहित उनकी टीम पर  हमला कर दिया | इस सम्बन्ध में एसडीएम सदर की टीम की  तरफ से इज्जतनगर में एक मुकदमा दर्ज कराया गया है | जानकारी के मुताबिक एसडीएम सदर खनन की टीम को एक मुखबिर सूचना मिली थी कि अब्दुला  माफी  गांव में अवैध खनन का काम चल रहा है | सूचना को सही मानते हुए एसडीएम सदर विशु राजा अपनी टीम के साथ जा रहे थे तभी महानगर कॉलोनी के पास एक मिट्टी की ट्राली मिली | जब पूछताछ की गई तो पता चला वह ट्राली अवैध खनन की है | बाद में ट्राली को रुहेलखंड चौकी पर लाकर खड़ा कर दिया गया | ट्राली के ड्राइवर से और पूछताछ की गई तो ड्राइवर ने बताया कि अब्दुला माफ़ी गांव में जेसीवी मशीन से खनन हो रहा है | यह सुनकर एसडीएम सदर की टीम खनन स्थल पर पहुंची | लेकिन खनन करने वाले लोग एसडीएम की टीम देखकर भाग गए | जब टीम वापस आ रही थी तब इनकी गाड़ी के सामने एक गाड़ी आ गई और गाड़ी में बैठे आदमियों में से एक व्यक्ति ने गाड़ी में से उतरकर जान से मारने के नियत से फायरिंग की गई एवं चाकुओं से वार किया गया | इस सम्बन्ध में इज्जतनगर थाने में एसडीएम की टीम ने पहुंचकर इज्जतनगर में एक मामला दर्ज कराया है | 
एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि एसडीएम सदर और उनकी टीम अवैध खनन की शिकायत पर अब्दुल्ला माफ़ी गई थी | जब टीम वापस आ रही थी तब एक गाड़ी उनके गाड़ी के आगे आ गई और जान से मारने के नियत से अवैध हमले से फायरिंग कर दी और चाकुओं से बार करने की कोशिश की गई | पुलिस ने इस सम्बन्ध में थाना इज्जतनगर थाने पर धारा 307 ,332 ,353 के साथ कई सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है | नामजद व्यक्तियों में से  एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है | बाकी लोगो के लिए दबिश दी जा रही है | जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा | 
खबर वीडियो में देखने के लिए लिंक पर  क्लिक कीजिए 


cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment