भाजपा अनुसूचित मोर्चा से जिला मीडिया प्रभारी बने वीरेंद्र दिवाकर

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। सूची जारी होते ही अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों मे खुशी की लहर दौड़ गई और बधाइयां देने का क्रम जारी है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला बरेली की सूची जारी हुई जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई अनुसूचित मोर्चा बरेली के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दिवाकर व जिलाध्यक्ष भाजपा पवन शर्मा के द्वारा ये सूची जारी कर  जिम्मेदारी दी गई।जारी सूची मे ग्राम पंचायत सहसा के रहने वाले वीरेंद्र दिवाकर को अनुसूचित मोर्चा से संगठनात्मक बरेली जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया।वीरेंद्र दिवाकर को नई जिम्मेदारी मिलते ही उनके चाहने वालों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनसे मिलकर व शोसल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। ग्राम पंचायत सहसा के रहने वाले वीरेंद्र दिवाकर को जिम्मेदारी दी गई है। 2021में भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताते हुये संगठनात्मक बरेली जिले से जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज