
बिजनौर | थानां कोतवाली शहर के धोकलपुर में हुए दोहरे हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है | पुलिस ने दोहरे हत्या कांड को अंजाम देने वाले आकाश ,सुमित , कृष्ण को गिरफ्तार किया है | बीते 9 मई को हुए बिजनौर थानां कोतवाली शहर के धोकलपुर में दिन दहाड़े पुरानी रंजिश के चलते प्राइमरी स्कूल के टीचर वीर सिंह और उसके भतीजे अंकुर की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह अपने खेत से काम कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे।इस हत्या कांड का आज खुलासा करते हुए एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया की 2015 में गावँ के ही अमन सिंह की हत्या कर दी गई थी इसी मामले में दोहरे हत्या कांड को अंजाम दिया गया था| आज सर्विलांस स्वाट और पुलिस टीम ने आज तीन लोगों को गिरफ्तार को किया है फिलहाल घटना में शामिल में चार आरोपी भी फरार है । पकड़े गए आरोपियों में आकाश सुमित ,कृष्ण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है इनके पास से एक नाली और दो नाली बंदूक कारतूस और आल्टो कार बरामद की है।




