बरेली : रोटरी क्लब ने शिक्षकों को सम्मानित किया

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। विकास खंड क्षेत्र के गांव मनकरी के प्राथमिक विद्यालय में बरेली रोटरी क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट संजय रेकरीवाल व  अध्यक्ष रितेश खंडेलवाल ने सदस्यों के साथ गांव मनकरी पहुंच कर आसपास क्षेत्र के प्रथमिक विद्यालय से आए प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को फूल माला पहनाकर प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया।

शिक्षकों को रोटरी ने किया सम्मान

सम्मानित पत्र पाने वालों में शिक्षक प्रवीण पन्त, विकास जैन, अमित यादव, प्रियंका महरोत्रा, भावना जोशी, दिव्या कुशवाह, शकुंतला, सुमन गंगवार, रमेश चंद्र पपैन को सम्मानित पत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन अमर त्रिवेदी ने किया इस मौके पर गांव के गणमान्य लोग के साथ समाजसेवी पंकज शर्मा भी मौजूद रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज