
बरेली पुलिस ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों से गुमशुदा हुए दो बच्चों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने एक चार साल के बच्चे को सैटेलाइट बस स्टैंड के पास बरामद किया है।यह बच्चा किला थाना क्षेत्र के किला छाबनी का रहने वाला है।
वहीं नवाबगंज थाना के हाफिजगंज क्षेत्र से गुमशुदा हुई करीब 12 साल की बच्ची को लखनऊ से बरामद किया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक लड़की ट्रेन पर बैठकर चली गई थी। लेकिन जब उसे लखनऊ में किसी शख्स को देखा तो पुलिस को सूचना दी। लड़की को बरेली लाया जा रहा है। वही किला थाना क्षेत्र से गुमशुदा बच्चे को सैटेलाइट बस स्टैंड के पास बरामद किया है। फिलहाल बच्चों की बरामदगी से दोनों बच्चों के परिजन बेहद खुशी है। सभी बरेली पुलिस की तारीफ कर रहे है।
जानिए कहां से मासूम हुआ था लापता
चार साल का बच्चा 08 अगस्त 2021 सुबह 7 बजे से किला पुल बरेली के नीचे से लापता हो गया है । बच्चे का नाम देव यादव है । बच्चे के पिता का नाम बंटी यादव औऱ माता का नाम प्रीति यादव है । वह किला छाबनी में गुड्डू बकील के घर के पास वाले मकान में रहता है । वही बच्चे की माँ घरों में साफ सफाई का काम करती है ।

बच्ची हाफिजगंज क्षेत्र से अचानक हुई थी लापता
हाफिजगंज के दरबारी लाल शर्मा इण्टर कॉलेज में कक्षा 6में पढ़ने वाली छात्रा सोमवती उर्फ सुमन पुत्री लालाराम मौर्या निवासी मोहनपुर कस्बा रिठौरा थाना हाफिजगंज जिला बरेली 09 अगस्त को सुबह 11:00 बजे अपने घर मोहनपुर से रिठौरा कोटेदार के यहां गल्ला लेने गई थी तब से वह लापता थी। पुलिस तबसे बच्ची की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही थी।




