
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में 10 वीं की छात्रा के अश्लील फोटो खींचकर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है | पीड़िता की माँ ने मामले की शिकायत पुलिस से की है | वही पुलिस ने मामले की गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है | जानकारी के मुताबिक छात्रा अपनी मां और दो छोटी बहनों के साथ सुभाषनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है | वही छात्रा के पिता की कई साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है | पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसकी मां घर से बाहर काम के लिए गयी थी कि तभी उसके मकान मालिक के साले ठाकुर दास मौर्या ने एक दिन नहाते वक्त उसकी अश्लील फोटो खींच लिए और फोटो वायरल वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने को दबाव बनाने लगा |
छात्रा की माँ का आरोप ,आरोपी के पास है छात्रा के कई अश्लील फोटो
छात्रा की मां का आरोप है कि आरोपी ठाकुरदास ने उसकी नाबालिग बेटी को डरा धमका कर उसके कई बार आपत्तिजनक फोटो खींच रखे है और फोटो वायरल करने की धमकी देकर सम्बन्ध बनाने का दबाव बना रहा है | जब उसकी बेटी ने संबंध बनाने से इंकार किया तो जान से मारने की धमकी दे रहा है |
आरोपी ने मामला लेनदेन का बताया
एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि सुभाषनगर थाने पर एक वादिनी द्वारा तहरीर दी गई | जिसमे बताया गया कि सीबीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले ठाकुर दास ने नहाते समय उसकी बड़ी बेटी की तश्वीर खींच ली थी और ब्लैकमेलिंग कर रहा था | पुलिस ने आरोपी ठाकुर दास को हिरासत में ले लिया है | पुलिस की पूछताछ में ठाकुर दास ने बताया कि मामला रूपए के लेनदेन का है | जिसके चलते महिला झूठे आरोप लगा रही है | पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है | जाँच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी |




