
संत प्रसाद शर्मा
बरेली के आवंला थाना क्षेत्र में एक दूल्हा अपने सपने की दुल्हन की विदाई कराके हेलिकॉप्टर से अपने घर पहुंचा तो दुल्हन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
रामनगर ब्लाक क्षेत्र के गांव आलमपुर कोर्ट के रहने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री पाल सिंह लोधी के बेटे ओमेंद्र की शादी 25 दिसंबर 2020 को उझानी निवासी सुनीता वर्मा से हुई थी |सुनीता ने आलमपुर कोर्ट से ग्राम प्रधान का चुनाव भी जीता है। वही ओमेंद्र और उनकी पत्नी का सपना था कि वह हेलीकाप्टर पर बैठे | लेकिन यह सपना ओमेंद्र के पिता ने पूरा किया उन्होंने अपने बेटे और पुत्रवधु की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर किराये पर लिया उसके बाद अपने बच्चो का सपना पूरा किया |
ओमेंद्र को हेलीकॉप्टर पर बैठालकर पिता ने सपना किया पूरा
ग्राम प्रधान पति ओमेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि उसकी बचपन से इच्छा थी कि वह हेलीकॉप्टर पर बैठे | मेरी पिता ने यह मेरी इच्छा शादी की पहली विदाई के मौके पर की है | वह हमेशा अपने माता पिता के आभारी रहेंगे | ओमेंद्र ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें अच्छे संस्कार देने के साथ हमेशा उसकी इच्छा पूरी करने की कोशिश की है | ओमेंद्र की पत्नी भी अपने ससुर के हेलीकॉप्टर पर विदाई करने के फैसले से खुश नजर आई |
प्रशासन ने किये सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री पाल सिंह लोधी के बेटे ओमेंद्र की बेटे की दुल्हन हेलीकॉप्टर से आएगी यह पहले से तय था इसके लिए प्रशासन से लिखित अनुमति ली गई थी | प्रशासन ने हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए हेलीपैड से लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे | हेलीकॉप्टर उतरने और कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सिरौली एसएसआई भूपेंद्र मलिक एसआई राहुल सिंह ,कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह कांस्टेबल राजा, सिंह ,बड़ागांव चौकी इंचार्ज सुशील कुमार, कांस्टेबल बड़ागांव चौकी संजय जोशी ,कांस्टेबल बड़ागांव चौकी रोहन सिंह आदि स्टाफ मौजूद मौजूद रहा है |
रामनगर के इतिहास में पहली बार हेलीकॉप्टर से पहुंची दुल्हन
रामनगर में पूर्व में कई प्रतिष्ठत परिवारों में शादियाँ हुई लेकिन यह पहली बार हुआ कि कोई दुल्हन हेलीकॉप्टर से अपने सुसराल पहुंची हो | यहां जब दूल्हा दुल्हन हेलीकॉप्टर से पहली बार पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए कई गांव के लोग देखने पहुंचे | फिलहाल ग्राम प्रधान पति ने सभी लोगो का हेलीपैड पर पहुंचने पर शुक्रिया याद किया |




