बरेली के 10 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखी के लिए सपा -भाजपा में चल रहा चुनावी संग्राम, प्रशासन अलर्ट मोड़ में

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 15 ब्लॉकों में से 10 ब्लॉकों में शनिवार को ब्लाक प्रमुख का चुनाव हो रहा है जबकि 5 ब्लॉकों में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख पहले ही चुन लिए गए है। बरेली में बहेड़ी, भद्पुरा, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, मझगवां, मीरगंज, नवाबगंज, रामनगर, शेरगढ़ ब्लॉक में चुनाव प्रशासन की देखरेख में कराए जा रहे है । इन ब्लॉकों में भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला है । क्यारा, दमखोदा, भोजीपुरा और आलमपुर जाफराबाद में BJP प्रत्यासी निर्विरोध पहले ही चुन लिए गए है। क्यारा से रजनी देवी, भोजीपुरा से योगेश पटेल, दमखोदा से स्नेहलता गंगवार, और आलमपुर जाफराबाद से आरती देवी ब्लॉक प्रमुख बनी है। भुता से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक महिपाल सिंह के भाई जगमोहन यादव निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए है। भुता से कल भाजपा के रामाशंकर भारद्वाज ने नामांकन करवाया था जबकि आज उन्होंने अपना पर्चा वापिस ले लिया। 

बरेली के 10 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखी के लिए सपा -भाजपा में चल रहा चुनावी संग्राम, प्रशासन अलर्ट मोड़ में

जिले में इन जगहों पर चल रहा है चुनाव

ब्लॉक     भाजपा      सपा*

बहेड़ी- अमरेंद्र सिंह सिंधु- नीरज चौधरी

भद्पुरा-. रवि गंगवार- पुरुषोत्तम गंगवार

बिथरी चैनपुर-  ब्रजेश कुमारी- अरुणा कनॉजिया

फरीदपुर-.   सोनम-  सुनीता सिंह

फतेहगंज पश्चिमी- किरन यादव

मझगवां-  यशवंत सिंह- इंजीनियर सतेंद्र यादव

मीरगंज-  गोपाल कृष्ण- गिरीश कुमार

नवाबगंज-  प्रज्ञा गंगवार- प्रियंका गंगवार

रामनगर-  नेहा आर्य- शांति सिंह 

शेरगढ़-  अरविंद गंगवार- भूपेंद्र कुर्मी

फतेहगंज पश्चिमी में चुनाव की स्थिति

फतेहगंज विकास खंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चल रहे मतदान में मतदाताओं ने 01:00 बजे तक 45 वोट डाले कुल वोटो की संख्या 79 हैं।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment