बरेली के भुता का मामला : फूंकनी से पीटकर प्रेमी ने प्रेमिका की थी हत्या

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । भुता थाना क्षेत्र में 6 जुलाई को हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के संबंध में मृतक महिला के प्रेमी सर्वेश पुत्र रामबहादुर को गिरफ्तार किया है।

प्रेमी ने मामूली विवाद में प्रेमिका की हत्या

प्रेमी सर्वेश ने मामूली विवाद में अपनी प्रेमिका की हत्या 6 जुलाई को लोहे की फूंकनी से पीट पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को भुता थाना क्षेत्र के प्रधान बृजेश के बारात घर के पास से पकड़ा लिया । पुलिस ने सर्वेश की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की फूंकनी भी बरामद कर ली।

जानिए क्या था पूरा मामला

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में रहने वाली मीना देवी की 7 साल पहले बिथरी चैनपुर क्षेत्र में रहने वाले राजेश के साथ हुई थी , राजेश शादी के कुछ सालों बाद अपना पैतृक निवास छोड़कर भुता थाना क्षेत्र में मकान बनाकर पत्नी और दो बच्चो के साथ रहने लगा, जहां मीना के भुता थाना क्षेत्र में रहने वाले सर्राफा व्यापारी सर्वेश से प्रेम प्रसंग हो गया, दोनों शादीशुदा होने के बावजूद एक दूसरे के साथ रहने लगे,

सर्राफ के प्यार में पड़कर महिला ने अपना परिवार किया तबाह

भुता क्षेत्र की रहने वाली मीना ने कस्बे में रहने वाले सर्राफा व्यापारी सर्वेश से प्रेम संबंध होने के बाद अपने पति को छोड़कर सर्राफा व्यापारी सर्वेश के साथ ही लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी , प्रेमी सर्वेश में अपनी प्रेमिका मीना को एक अलग मकान दे रखा था जहां महिला रह रही थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया एक महिला अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी । उसके प्रेमी ने किसी बात को लेकर महिला की हत्या कर दी थी ।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला की हत्या के खुलासे में भुता एसओ की रही मुख्य भूमिका

बरेली की भुता पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले को दो दिन में ही खोल दिया। महिला के हत्यारोपी सर्वेश को थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने गुरुवार को भुता क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज