बरेली के फरीदपुर की घटना : मां -बेटी ने जहर खाकर दी अपनी जान , यह हो सकती है वजह

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के फरीदपुर में सनसनी बारदात सामने आई है जहां माँ बेटी के शव अपने ही घर में संदिग्ध हालात में पाए गए है | घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस को मौके से जहरीला पदार्थ भी मिला है | जिससे उम्मीद लगाई जा रही है की माँ बेटी ने जहर खाकर अपनी जान दी है | फिलहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी और मौके पर कई आलाधिकारी पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रहे है | 

मोहल्ले के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी 

शुक्रवार दोपहर समय लगभग 1:00 बजे मोहल्ला पारा पुराना रामलीला के पास रहने वाले मुकेश शर्मा की पत्नी कल्पना शर्मा  (37 ) व  पुत्री हर्षिता ( 18 ) के शव संदिग्ध अवस्था में मकान के अंदर मिले | घटना की सूचना मोहल्ले वालों ने  कल्पना के पति मुकेश को फोन कर दी तब मुकेश घर पहुंचे तो देखा दोनों के शव पड़े हैं तत्काल मुकेश ने घटना की सूचना  पुलिस को दी |मृतक कल्पना शर्मा के पति मुकेश शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी कल्पना  और  पुत्री अपनी मां के साथ मोहल्ला परा  में  ही रहती थी | हालाँकि उसका अपनी  पत्नी से  वर्षों से मनमुटाव चल रहा था |

 पुलिस ने मृतिका के पति को लिया हिरासत में 
 परिजनों से मिली जानकारी के घटना के समय   मुताबिक  मुकेश के बेटे की पत्नी अपने मायके गई हुई थी उनका पुत्र लवी पत्नी कल्पना शर्मा पुत्री हर्षिता शर्मा ही मकान पर ही थे |  वही घटना के समय पुत्र भी घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने मृतिका के पति मुकेश शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है |पुलिस का कहना है घटना का सही खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा वही मृतिका की मां का रो रो कर बुरा हाल है और वह  रो-रोकर अपने दामाद  पर  हत्या करने का आरोप लगा रही है | 

घटना पर क्या कहते है एसपी ग्रामीण 

एसपी ग्रामीण के मुताबिक फरीदपुर के परा मोहल्ले में रहने वाली मां बेटी ने घरेलु विवाद में जहर खा लिया , जिसके चलते दोनों की मौके पर मौत हो गई | मौके से जहरीला पदार्थ भी मिला है | मृत्यु की सही वजह जानने के लिए शवों को पीएम के लिए भेजा गया है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज