
राजकुमार
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में बीती रात कस्बा में गश्त के दौरान हाईवे के पास घूम रहे तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा तलाशी में उसके पास से 9 ग्राम स्मैक बरामद हुई मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।फतेहगंज पश्चिमी मंगलवार की बीती रात चौकी प्रभारी दुष्यन्त गोस्वामी टीम के साथ रात्रि कस्बा से गस्त करते हुए नेशनल हाईवे 24 पर रबड़ फैक्टरी गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा था पुलिस को देख बह भागने लगा आवाज देकर रुकने को कहा तब उसने अपने कदम की चाल तेज कर दी और भागने की कोशिश करने पर दुष्यंत गोस्वामी व हमराही ने दौड़ लगाकर उस को पकड़ लिया। तलाशी लेने परउसके पास से स्मैक बरामद हुई थाने ले जाकर पूछताछ करने पर तस्कर नेअपना नाम रिज़वान पुत्र शखावत निवासी ग्राम टियूलिया बताया जिसके पास से 9 ग्राम स्मैक बरामद की थाना पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।




