
उत्तर प्रदेश पुलिस पर अधिकतर केसों में देरी से बचने के आरोप लगते है लेकिन बरेली पुलिस ने जिले में इस कहाबत को पलट दिया | बरेली पुलिस ने एक सूचना पर समय से पहुंचकर 10 लोगों की जिंदगी बचाकर एक मिसाल पेश की | जानकारी के मुताबिक पुलिस को सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली से सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार के ड्राइवर को नींद आने के चलते कार अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराकर दूसरी तरफ एक खाई में जा गिरी है और कार में 5 बच्चे , 02 महिलाएं ,03 पुरुष बैठे हुए है | पीआरवी ने बिना देर किये घटना स्थल पर पहुंच गई | पीआरवी ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जान पर खेलकर निकाला और समय बर्वाद किये अस्पताल तक पहुंचाया | सभी घायलों को समय से इलाज मिलने की वजह सभी की जिंदगियां बच गई | सभी ने पुलिस के नेक काम और फास्ट वर्किंग के तारीफ की | अपर पुलिस महानिदेशक आईटेक्स लखनऊ ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि पीआरवी को सूचना मिली थी कि एक कार खाई में जा गिरी है | कार में 5 बच्चों सहित 10 लोग है | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया है | सभी की हालत खतरे से बाहर है | वही घटना की जानकारी होते ही परिजन भी पीड़ितों के पास पहुंच गए |




