
बरेली | नवाबगंज में बिजौरिया रोड़ स्थित महाराजा लॉन में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजित हुआ ,जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश के प्रभारी एवं उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।इस मौके पर उर्जा मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया | ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया अब जितना लाभार्थी का पैसा आता है उतना ही उसके खाते में पहुंचता है | मोदी जी डिजिटल इण्डिया की ओर बढ़ रहे है | उन्होंने यह भी कहा है कि मोदी सरकार ने लोगो की परेशानी को देखते हुए शौचालय बनाने का काम किया | गरीबों की परेशानी देखते हुए सरकार आयुष्मान योजना लाई | श्री कांत शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने सोचा है कि देश में कोई गरीब खुले आसमान के नीचे नहीं सोयेगा , सरकार सभी को छत देने का काम कर रही है | पूर्व की सरकारों ने गरीबों के कल्याण के बारे में नहीं सोचा था , अगर सोचा होता होता तो साढ़े 4 करोड़ लोग अँधेरे में नहीं रहते | लेकिन पीएम मोदी ने गरीबों के बारे में सोचा | कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा भी मौजूद रहे ।इस अवसर पर भाजपा नेता डॉक्टर एमपी आर्य , विशाल गंगवार , रमेश गंगवार , सचिन रस्तोगी भुजेंद्र गंगवार , डॉक्टर एके गंगवार , डॉक्टर मीनाक्षी गंगवार , पूजा गंगवार , सरला गंगवार समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




