पुलिस ने 1.5 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 40 लाख का कैश भी बरामद

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने दो तस्करों के पास से 40 लाख कैश के साथ 1.5 करोड़ रुपये कीमत की स्मैक को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को थाना बारादरी क्षेत्र के श्यामगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चल रही थी। इसी दौरान सैटेलाइट की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने के लगे। तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने तुरंत भागते हुए दोनों को पकड़ लिया जब पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।
पुलिस ने 1.5 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 40 लाख का कैश भी बरामद

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर 40 लाख रुपये कैश, 1.5 किलोग्राम स्मैक ,तीन इलेक्ट्रॉनिक कांटे बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद की गई स्मैक की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस बारादरी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान दो लोग अपनी बाइक लेकर पीछे की ओर भागने लगे तभी बाइक जमीन पर गिर गई। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो उनके निशानदेही पर 40 लाख कैश , 1.5 करोड़ स्मैक को बरामद किया। पकड़े तस्करों में राजू पुत्र कल्लू निवासी पदारथपुर थाना बिथरी, मुन्ना पुत्र कल्लू , पदारथपुर थाना बिथरीचैनपुर के रहने वाले है। महिला हाफिजन पत्नी रफीक निवासी फतेहगंज वेस्ट मौके से भागने में सफल रही। पकड़े गए लोगो के खिलाफ एनडीपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज