
राजकुमार
बरेली | वृक्षारोपण के लिए रविवार को पूरे प्रदेश में एक अभियान के तहत कई करोड़ पौधों को लगाए जा रहे है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जामंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बरेली पहुंचे | प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा बरेली ने मीरगंज तहसील के ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया इसके बाद तहसील मीरगंज क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की समीक्षा की| इस दौरान जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे अलग अलग विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों के कामो को प्रभारी मंत्री को बताया|
समीक्षा के दौरान श्रीकांत शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम लोगो से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय से जनता को मिले साथ ही विकास कार्यो की गुणवत्ता पर भी कड़ी निगरानी की जाए जिससे सरकार द्वारा किये गए काम आम आदमी तक पंहुचे | उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोस्टर के हिसाब से बिजली मिल रही है जहाँ दिक्कतें आ रही है उसको ठीक किया जा रहा है जिला पंचायत अध्यक्ष चुनांव पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह जनता का प्यार है जो bjp को 2014 से लगातार मिल रहा है और यह 2022 के चुनांव में भी प्रदेश में मिलेगा|




