नीलगाय से टकराई बाइक एक की मौत,दो घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करने जा रहे मजदूरों की बाइक नीलगाय से टकरा गईं।दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही  राजमिस्त्री के साथ  एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।पुलिस ने  मृतक के शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना की सूचना परिजनों को देकर घायलों को इलाज को अस्पताल भेजकर मृतक के शव को पी एम के लिए बरेली भेज दिया।
मानपुर के प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि उनके गाँव के शानू,तौफीक राजमिस्त्री शरीफ के साथ मजदूरी करने बहेड़ी जा रहे थे कि समय लगभग सुवह 7.30बजे जैसे ही बाइक सवार बहेड़ी शीशगढ़ रोड पर गाँव टांडा मीरनगर के पास पहुँचे अचानक जंगल से निकल कर एक नील गाय बाइक से टकरा गईं।दुर्घटना में मजदूर शानू पुत्र शकील उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गईं और राजमिस्त्री शरीफ और दूसरा मजदूर तौफीक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर बहेड़ी पुलिस मौके पर पहुँची।पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज को अस्पताल भेज दिया।तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पी एम को बरेली भेज दिया।मृतक शानू के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज