तस्करों पर पुलिस का चाबुक : 30 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार , पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |पुलिस इन दिनों तस्करों के खिलाफ बेहद सख्त नजर आ रही है | शायद ही पिछले सप्ताह का ऐसा कोई दिन गया हो जब पुलिस ने तस्करों को जेल नहीं भेजा हो , इसी क्रम में कैंट पुलिस ने दो तस्करों के पास से 30 लाख रूपए की चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की | बरेली पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर बदायूं से स्लेटी आल्टो कार से बरेली की तरफ आ रहे है | पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए कैंट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया | इसी दौरान पुलिस को एक कार आती दिखाई दी , पुलिस ने कार को रुकवाकर चेकिंग शुरू की तो मौके से 7 पैकटों में 3 किलो 506 ग्राम चरस , 270 रूपए बरामद हुए , पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ठ्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रूपए से अधिक बताई जा रही है | एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि कैंट पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर एक आल्टो कार से चरस लेकर बदायूं से बरेली की ओर आ रहे है | पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया | इसी दौरान एक कार बदायूं की ओर से आती मिली , जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो मौके से कार से 3 किलो 506 ग्राम चरस बरामद हुई | पुलिस ने दोनों तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया | एक तस्कर का नाम कुलदीप पुत्र विनोद कुमार गुप्ता निवासी माधवपुरम मेरठ , दूसरे तस्कर आशीष सैनी पुत्र वीर सिंह माधवपुरम मेरठ है | दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्जकर जेल भेजा जा रहा है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज