
न्यूज वॉक्स इंडिया , बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में एक फौजी तालाब में नहाते समय हादसे का शिकार हो गया | फौजी को नाजुक हालत में परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने फौजी को मृत घोषित कर दिया | घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया | बताया जाता है कि फौजी कुछ ही दिन पहले अपने घर ड्यूटी से छुट्टी लेकर आया था | जानकारी के मुताबिक थाना शेरगढ़ के गांव शाहपुर निवासी अनिल कुमार गंगवार (32) सैनिक थे। अनिल रविवार सुबह स्कूल के पास स्थित मढी तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वह डूब गए। परिजनों ने बताया कि अनिल 13 जुलाई को छुट्टी पर आया था | अनिल अपने सात भाई बहनों में सबसे छोटे और सबका लाड़ला था । अनिल के सभी भाई अलग अलग रहकर अपनी गृहस्थी चलाते है जबकि अनिल अपनी 70 वर्षीय माता चमेली देवी के साथ रह रहे थे। अनिल अपने पीछे 4 वर्ष का बेटा अरनव तथा 8 माह की एक बेटी , पत्नी और मां छोड़ गए है। ग्राम प्रधान के मुताबिक कि तालाब से डूबने से गंभीर हालत में अनिल फौजी को सबसे पहले भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल ले गए बाद में मिलिट्री हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने शेरगढ़ थाना को घटना की सूचना दे दी है | परिजन पुलिस के आने का इंतजार कर रहे है ताकि फौजी का पीएम के बाद अंतिम संस्कार किया जा सके | वही परिजनों ने मामले की जानकारी फौज के अधिकारीयों को भी दी है |




