चोटी कटवा गिरफ्तार: जान से मारने की धमकी और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में बड़ी कार्रवाई

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र से सामने आए एक गंभीर आपराधिक मामले

में पुलिस ने तीव्र कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर धमकी देने, आपत्तिजनक बयानबाज़ी करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसे गंभीर आरोप हैं।गिरफ्तार युवक की पहचान मोईन सिद्दीकी उर्फ ‘चोटी कटवा’ (उम्र 32 वर्ष), निवासी चक महमूद, थाना बारादरी के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

22 अप्रैल 2025 को एक महिला ने थाना बारादरी में तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि मोईन सिद्दीकी ने उन्हें, उनके बेटे और अन्य परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कथित रूप से सरकार बदलने के बाद देख लेने की बात भी कही।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने IPC के स्थान पर लागू हुए नए BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत धारा 126(2)/352/351(2)/351(3) में मुकदमा दर्ज किया।

धारा 302 BNS जोड़ी गई

जांच के दौरान यह सामने आया कि मोईन का कृत्य धार्मिक भावना को आहत करने के इरादे से किया गया था। इसी आधार पर केस में धारा 302 BNS भी जोड़ी गई, जो अपराध की गंभीरता को और बढ़ा देती है।

SSP ने दिए थे सख्त निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग आर्य ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद 25 अप्रैल 2025 को बारादरी पुलिस ने मोईन को गिरफ्तार कर लिया।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज