गौरव और मरिया की शादी हुई रजिस्टर्ड , फिलीपींस दूतावास से मिली एनओसी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

mariya and gaurav
उत्तर प्रदेश के बरेली में गौरव और मारिया का शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं होने का मामला चर्चा बटोर रहा था , लेकिन अब फिलीपींस दूतावास से 12 बिंदुओं पर  एनओसी मिलने के बाद  एसडीएम सदर विशु राजा ने स्पेशल मैरिज एक्ट अंतर्गत मारिया और गौरव गुप्ता की शादी का  प्रमाणपत्र जारी कर दिया है | बता दे कि मारिया अपने पति के साथ भारत में रहना चाहती है | 16 सितम्बर को मारिया का वीजा भी समाप्त हो रहा था | मारिया को भारत  रहने के लिए स्पेशल मैरिज एक्ट में विवाह का पंजीयन होना आवश्यक था | मारिया और गौरव शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं होने के चलते परेशान थे जिसके चलते वह दोनों कभी एसडीएम सदर और कभी डीएम के दफ्तर के चक्कर लगा रहे थे |  
जानिए गौरव और मारिया कैसे बने हमसफर , 
फिलीपींस के शहर मनीला की  रहने वाली मरिया क्रिस्टीन एडम्स ने बरेली के पुराने शहर के रहने गौरव गुप्ता  से हिन्दू रीति रिवाज से 24 नवंबर 2019 को शादी की थी तब से भारत में है | मारिया अपने पति के साथ भारत में रहना चाहती है जिसके लिए  मारिया  की स्पेशल मैरिज एक्ट में शादी का पंजीकरण आवश्यक है | हालाँकि तमाम प्रयास के बाद दोनों को उनकी परेशानी का कोई हल दिखाई नहीं दे रहा था  | जानकारी के मुताबिक मारिया ने 11 अगस्त को मैरिज रजिस्टार के दफ्तर संपर्क किया था बाद में वहां से कहा गया कि यह स्पेशल एक्ट से जुड़ा मामला है आपको एसडीएम सदर से मिलना होगा  | इसके बाद मरिया और उनके पति ने 16 अगस्त को एसडीएम से शादी के पंजीकरण के सम्बन्ध में बात की थी | 16 अगस्त को ही एसडीएम सदर विशु राजा के दफ्तर में शादी के पंजीकरण के लिए आवेदन किया |  तब से मारिया और गौरव दोनों डीएम ,एसडीएम सदर के दफ्तर का लगातार चक्कर लगा रहे थे | 
फिलीपींस में मारिया – गौरव की हुई थी मुलाकात 
मारिया के पति गौरव गुप्ता के मुताबिक वह  अपनी एमएनसी कंपनी के काम के संबंध में फिलीपींस गए थे तब उनकी मुलाकात मारिया से हुई थी | उसके बाद  संयोगवश मारिया का भी भारत आना हुआ दोनों में प्यार हुआ , बाद में  दोनों परिवार की सहमति से  बरेली  के अंदर 24 नवंबर 2019 को उनकी शादी  हिन्दू रीतिरिवाज से हो गई  | शादी में मारिया के परिवार के लोग भी शामिल हुए |  हालाँकि  उनकी कहानी में भी शुरू में दोनों परिवार को कुछ एतराज हुआ |
गौरव ने अपनी प्रेम कहानी पर भावुक होते बताया कि वह वर्ष 2017 में वह  फिलीपींस अपने आफिस के काम से गया था, इस दौरान उसकी मुलाकात मारिया से  हुई , बाद में 2018 में  मारिया भी भारत आई ,  तभी वह एक दूसरे और नजदीक आ गए  |  वह  2018 में  अपने माता पिता से सहमति लेकर  मारिया के लिए  रिंग लेकर  मारिया के घर पहुंचा और उसके परिवार को अपने दिल की बात बताई। बाद में थोड़े से संकोच के बाद मारिया के परिवार ने उनका  प्रस्ताव को स्वीकार लिया | गौरव ने इस बात का भी खुलासा किया मारिया उससे मिलने वर्ष 2018 में होली के त्योहार के मौके पर बरेली आई उसने यहां के कल्चर को देखा बाद में वह मेरे और मेरे परिवार के साथ और ज्यादा जुड़ती चली गई |  
शादी में  भी आई थी अड़चन 
गौरव ने बताया कि मारिया से शादी करते वक्त भी अड़चन आई थी | उस समय भी शादी के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आई थी तब यह कहा गया शादी के संबंध में नोटिश पीरियड होता है उसके लिए भी एक महीने लगता है  पर उस समय हमारे पास वीजा  हमारे पास लम्बा नहीं था | तब हम दोनों वापस गए वीजा अप्लाई करने  के लिए तब कोरोना काल आ गया | फिर डेढ़ साल तक बीजा नहीं मिला | भारत सरकार ने मानवीय आधार पर वीजा दिया है वह भी शादी के लिए | 
गौरव के मुताबिक ,  वह मैरिज रजिस्टार के दफ्तर गया और अपनी पूरी बात बताई तो उन्होंने डीजीसी से मिलने को कहा , कई बार डीजीसी का दफ्तर ढूंढा उसके बाद कई बार उनके पास अपने मैरिज से जुड़े दस्ताबेज लेकर जाना पड़ा | उसके बाद उन्होंने स्पेशल एक्ट के साथ एसडीएम सदर से मिलने को कहा | लेकिन अब हम से कहा गया है कि आपकी शादी यहां रजिस्टर्ड नहीं हो सकती है | मैरिज एक्ट में यह नहीं लिखा गया है कि एक विदेशी की शादी भारत में रजिस्टर्ड हो सकती है | हालाँकि हमे पता चला  कि बरेली में फिलीपींस ,ताइवान के साथ अन्य देशों के लोगों की शादी हुई है | जिसके साक्ष्य भी हमारे पास है | 2017 -2019 सेम केस में तीन लड़कियों की शादियां रजिस्टर्ड हुई है | हम लोग डीएम और एसडीएम से एक सभा में मिले है और फिर से अर्जी दी है | लेकिन डीएम ने पूरा मामला डीजीसी पर टाल दिया | 
                                 
गौरव का परिवार मारिया को पाकर बेहद खुश
गौरव के परिवार ने  कहा कि मारिया बेहद अच्छी इंसान है | वह इंग्लिश के साथ हिंदी बोलने की कोशिश करती है और पूजा करने के वक्त हाथ जोड़कर खड़ी  हो जाती है | खाने  में उसे मसाले का खाना पसंद नहीं है बल्कि वह उबला हुआ खाना पसंद करती है | वह अधिकतर अपना समय ऑनलाइन वर्क और बच्चों और परिवार के लोगो से बातचीत करके गुजारती है | गौरव के भतीजे मारिया और अन्य सदस्यों के बीच ट्रांसलेटर का काम करते है | कभी मारिया की सास या जेठानी को कुछ कहना होता है तो वह बच्चों की मदद से अपनी बात मारिया तक पहुंचाते है | 
cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज