
मोहम्मद आदिल
बरेली। कोरोना महामारी के चलते दूसरी साल भी लोग ईद की खुशियां ठीक से नहीं माना पा रहे हैं। करोना की दूसरी लहर और ज्यादा घातक है जिसको लेकर लोगों एहतियात बरत रहे हैं। शुक्रवार को देशभर में ईद उल फितर की नमाज़ अदा की गई लेकिन कोविड गाइडलाइन के अनुसार चंद लोगों ने ही मस्जिदों में नमाज़ अदा की बाकी लोगों ने नमाज़ आपने अपने घरों में अदा की। आज देश भर में ईद उल फ़ित्र का त्यौहार मनाया जा रहा।लोग एक दूसरे को दूर से ही मुबारकबाद दे रहे हैं लेकिन गले मिलने से बच रहे है। घरों में भी महिलाओं ने इस बार कोरोना की वजह से कोई बहुत ज्यादा खास पकवान नहीं बनाए है। कई महिलाओं से बात हुई जिन्होंने यही बताया कि करोना के चलते हमने इस बार अपने घर बहुत ज्यादा पकवान नहीं बनाया क्योंकि लोग अपने अपने घरों में रहकर ही ईद की खुशियां मना रहे हैं और एक दूसरे के घर आने जाने से बच रहे हैं। हम अल्लाह से यही दुआ करते हैं या अल्लाह महामारी में दोबारा ईद ना आए और जल्द इस महामारी से हम सबको निजात मिले और आने वाली ईद में हम पहले की तरह ही खूब खुशियां मनाएं।
देखिये ईद की खुशियों की यह कुछ तश्वीरें







