
बरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र में आंनद अखाड़े से संबंध रखने वाले एक नाबालिग पुजारी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ठ नहीं हुई है। बताया जाता है कि मंदिर का मुख्य पुजारी किसी काम से कही गए हुए थे ।जब वह वापस आये तो उनकी बिजेंद्र से सामान्य बात हुई थी। इसके बाद वह सोने चले गए। सुबह पता चला कि बिजेंद्र ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेजने की तैयारी करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक पुजारी बिजेंद्र गिरि नोएडा का रहने वाला था। वह लॉक डाउन में बरेली आया था। वह कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मंदिर में पूजा करने के साथ मंदिर के मुख्य पुजारी का खाना बनाने का काम करता था। मंदिर के मुख्य पुजारी गब्बर गिरि ने बताया कि बिजेंद्र उर्फ चेतन उनके लिए खाना बनाता था। रात वह किसी काम से गए हुए थे। जब वह वापस आये तो उनकी चेतन से बात हई थी। लेकिन वह सामान्य था। एसएसपी मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को थाना कोतवाली को सूचना मिली कि दुर्गा मन्दिर निकट बडे ड़ा़कखाने के पास सिविल लाईन के पुजारी विजेन्द्र गिरि उर्फ चेतन गिरि पुत्र अशोक गिरि निवासी- 378B-1 फरमानी मार्केट राजीव नगर बेगमपुर थाना उत्तर-पश्चिमी ( दिल्ली ) उम्र लगभग 15 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । प्रथम दृष्टया मृतक पुजारी द्वारा चुनरी से मन्दिर के घण्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। सूचना के आधार पर मृतक पुजारी के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है । बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।




