कंपनी गार्डन में मधुमक्खी का छत्ता छिड़ा, मची अफरा तफरी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । कोतवाली थाना स्थित कंपनी गार्डन में मधुमक्खी का छत्ता छिड़ गया , जिस वजह से कंपनी गार्डन में हड़कंप मच गई। घटना में मधुमक्खियों ने दो सगे भाइयों  को बुरी तरह काट लिया , इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में परिजनों ने  भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
पार्क में आने वाले लोगों ने बताया कि मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद आसिफ दोनों घूम रहे थे अचानक मधुमक्खियों का छत्ता छिड़ गया और मौजूद लोगों को काटने लगा । कुछ लोग जमीन पर लेट गए तो कुछ बिल्डिंग में घुस गए पर आसिफ और आरिफ को मधुमक्खियों ने बुरी काट लिया ।।इसके बाद दोनों की तबियत बिगड़ने लगी । दोनों को पार्क से उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
घटना में घायल हुए दोनों भाइयों  ने बताया कि वह पार्क में घूम रहे थे तभी अचानक  मधुमक्खियों का छत्ता छिड़ गई । इसके बाद लोग भागने लगे पर हम दोनों पर मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पार्क से उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया।मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आरिफ के पिता ने बताया कि उनके बेटे कंपनी गार्डन में गए थे इसी दौरान मधुमक्खियों  ने उनके दोनों बेटों पर हमला बोल दिया ,जिसमें दोनों घायल हो गए । इसके बाद दोनों को उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ,जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज