
बरेली। बहेड़ी में एक युवक को ऑनलाइन मार्केटिंग करना महंगा पड़ गया। हैकर ने युवक से पहले रुपये वापस करने के नाम पर anydesk नाम का एप्प लोड कराया फिर उसके एकाउंट से 45200 रुपये उड़ा लिए।युवक को जब ऑनलाइन धोखाधड़ी का एहसास हो गया तो उसके होस उड़ गए। युवक ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस से शिकायत की है। बहेड़ी के हसन ने बताया कि उसने मंत्रा नाम की एक वेब से टी-शर्ट खरीदी थी। लेकिन टी शर्ट का साइज बड़ा निकला, युवक ने कई बार कस्टमर केयर से शिकायत की । लेकिन उसके मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को युवक ने परेशान होकर मिंत्रा ऑनलाइन कंपनी के ट्वीटर अकॉउंट पर अपने मोबाइल नंबर के साथ शिकायत की। कुछ देर में एक नंबर से कॉल आई और कहा कि वह अपने टीशर्ट वापस करने के बदले रुपये वापस हो जाएंगे क्योंकि कोविड चलते कंपनी के पास दिक्कतें है। यह कहकर फर्जी कस्टमर ने anydesk लोड़ का एप्प मोबाइल पर लोड करने को कहा। एप्प लोड़ होने पर उसने कोड पूछा इसके बाद फर्जी केयर ने मोबाइल को अपने कमांड में ले लिया। इस तरह हैकर ने जल्दी जल्दी दो ट्रांजेक्शन की और 45200 रुपये निकाल लिए। युवक कुछ समझ पाता है कि एसबीआई से फोन आ गया। बैंक ने पूछा क्या आपने ट्रांजेक्शन किया है। यह सुनकर युवक परेशान हो गया। बैंक ने युवक से पूरा मामला समझकर एकाउंट को होल्ड कर दिया। युवक ने बरेली आकर अपने साथ हई ठगी की शिकायत साइबर सेल से की है। फिलहाल इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है। लेकिन युवक का पुलिस पर विश्वास है कि पुलिस उसे न्याय दिलाएगी।




