इटावा :संदिग्ध हालात में दो सगी बहनों के शव रेलवे ट्रैक से मिले ,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

सौरभ दुबे  
इटावा | थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत 24 घंटे से लापता दो सगी बहनों का मंगलवार रात को  रेलवे ट्रैक पर शव बरामद  होने से हड़कंप मच गया | परिजनों ने पड़ोस गांव के लड़कों पर गायब करके हत्या करने का  आरोप, लगाया है | मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  मृतक युवतियों के भाई यतेंद्र कुमार ने बताया कि वह थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत नगला बनीहरदू में रहते है उनकी दो बहनें दीक्षा उम्र 15 वर्ष और नैंसी उम्र 18 वर्ष  मंगलवार  देर शाम 8 बजे से गायब थी। काफी तलाश करने के बाद उनका पता नही चला आज शाम जब उन्होंने पुलिस से सम्पर्क किया तब पुलिस द्वारा इटावा जीआरपी क्षेत्र में दो शव मिलने की बात पता चली, जिसके बाद उन्होंने शव देखकर शिनाख्त की। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों लड़कियां कक्षा नौ और ग्यारहवीं में पढ़ती है और गांव से बाहर कभी शहर तक अकेले नही आई है। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बहनों को पड़ोस के गांव में रहने वाले कुछ लोग गायब कर ले गए और हत्या कर शवो को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है।राजकीय रेलवे पुलिस के क्षेत्राधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि कल देर रात फर्रुखाबाद रेलवे फाटक पर दो लड़कियों की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक दोनों युवती आपस मे सगी बहने है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नही दी है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment