पब्लिक वेलफेयर फोरम नाम से युवाओं ने  चलाया अन्नपूर्णा अभियान , मिटा रहे जरुरतमंदो की भूख 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | कोरोना काल में सबसे ज्यादा मार  गरीब तबके पर पड़ी है | ऐसे में दो वक्त का खाना उन्हें जुटाना मुश्किल हो रहा है | लेकिन इस बीच बरेली के युवाओं ने ऐसे लोगो के लिए मदद के लिए हाथ बढ़ाया है | युवा इस नेक काम के लिए या तो खुद रूपए पैसा जुटाते है या फिर सोशल मीडिया पर अपील कर पैसा जुटाते है | युवाओं की पब्लिक वेलफेयर फ़ोरम ( दी जस्टिस )  नाम की संस्था ने   भूख की समस्या मिटाने के लिए एक  अभियान चलाया है | 
पब्लिक वेलफेयर फोरम नाम से युवाओं ने  चलाया अन्नपूर्णा अभियान , मिटा रहे जरुरतमंदो की भूख 

युवाओं ने इस अभियान को नाम दिया है  अन्नपूर्णा |  बरेली में अन्न्पूर्णा की शुरुआत  १७ अप्रैल को हुई थी  तबसे यह संगठन गरीब और मजदूरों को नियमित खाना खिलाने का काम कर रहा है । पब्लिक वेलफेयर फ़ोरम  के युवा सदस्यों का कहना है कि  जब तक कोरोना काल रहेगा  तब तक वह अपनी  मुहीम  को जारी रखेंगे । फिलहाल में  बरेली में यह अभियान  राजेंद्र नगर , मॉडल टाउन , सिविल लाइंस , डेलापीर ,इत्यादि जगहों पर अपनी सेवाएं दे रहा है |  इस अभियान में भोजन , पानी की थैली और मास्क  दिए जाते है  । वही लोग इस संस्था के युवाओं से प्रभावित होकर युवाओं की तारीफ तो कर रहे है बल्कि उन्हें सहयोग भी कर रहे है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment