आज योगिनी एकादशी को भगवान विष्णु की कृपा से किसको होगा लाभ- और किसका स्वास्थ रहेगा उत्तम जाने अपना राशिफल.

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल ,
सोमवार-05 जुलाई -सन2021

सोमवार-05 जुलाई -सन2021 ईसवी. योगिनी एकादशी तिथि, – कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
भरणी नक्षत्र, दोपहर लगभग 1:07 बजे तक तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र चंद्रमादिन में मेष राशि में , रात्रि 19 .46 वृषभ राशि में.

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप 91+9837235505.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ रहेगा, घरेलू कार्यों भारत सार्वजनिक हित के कार्यों को करने में समय लगे. दोपहर बाद परिश्रम की अधिकता रहेगी, रात्रि 8:के बाद कुछ धन लाभ की आशा हो सकती है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. मृत्यु भाव में केतु ग्रह चल रहा है छिपे हुए रोग संभव हैं.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- समय खर्च भरा रहेगा धन का आभाव स्पष्ट दिखाई देगा, रात्रि 8: के बाद तनाव बढ़ सकता है. परिश्रम अधिक करना पड़ेगा. प्रयास करने पर दोपहर बाद कुछ लाभ हो सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, आपकी राशि में राहु चल रहा है गलत संगति से बचें अन्यथा तनाव मिल सकता है.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज प्रयास करने पर धन लाभ हो सकता है प्राप्त किया गया धन रात्रि 8: बजे के बाद खर्च होने की पूरी संभावना है. अधिकांश समय मौज मस्ती में भी लगेगा.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- व्यापारिक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा इसी बात को लेकर तनाव भी हो सकता है, व्यापारिक गतिविधियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, आपकी 8वीं में बृहस्पति चल रही है. कर्ज हो सकता है.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- पूजा पाठ धर्म-कर्म में कमी रहेगी. रात्रि 8: के बाद पिता / सास/ सरकारी अधिकारी से तनाव मिलने पर शांति के साथ रहे हैं. दोपहर बाद व्यापारिक गतिविधियों से लाभ.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है . राहु व्यापार स्थान पर है. दुकान को नजर लग सकती है.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता व्यर्थ की दौड़ भाग लगी रहेगी. बहुत प्रयास करने पर थोड़ा लाभ. कारोबार में समय तक लगेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है. छठी व्रत पर चल रही है कर्ज हो सकता है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- व्यापारिक गतिविधियों से संतुष्ट नहीं रहेंगे, दिन मिला जुला सा रहेगा, रात्रि 8: के बाद स्वास्थ्य और धन की कमी महसूस हो सकती हो.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है .आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं .

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है स्वास्थ्य को लेकर शत्रु की गतिविधियों को लेकर. धर्म कर्म और पूजा पाठ में कमी रहेगी इसलिए भाग्य भी पूर्णत: साथ नहीं देगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपकी राशि में केतु ग्रह है छुपे हुए रोगों और शत्रुओं से मानसिक तनाव मिलता रहेगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज मित्रों का सहयोग मिलेगा दौड़ भाग की अधिकता रहेगी जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. रात्रि 8 के बाद का समय ठीक नहीं है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है. छठे भाव का राहु गुप्त शत्रु से कष्ट दे सकता है. शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- जीवनसाथी का स्वाद बहुत बढ़िया नहीं रहेगा अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में लगेगा. रात्रि 8: के बाद संतान अथवा किसी मित्र के कारण तनाव हो सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण चल रहा है.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी उसके हिसाब से स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा. संतान व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है . शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- धन प्राप्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे मित्रों का और संतान का सहयोग मिलेगा. आज का दिन लगभग सामान्य ही रहेगा.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी गुरु ग्रह है आपकी 12वीं बृहस्पति चल रही है. स्वास्थ्य में धन खर्च. कर्ज बढ़े.

विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment