

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आंधी -तूफान और बारिश के बीच दीवार गिरने से दबे चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई | घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया | बताया जाता है घटना के समय मृतक बच्चा पड़ोस की परचूनी की दुकान पर सामान लेने जा रहा था | इसी दौरान ग्रेटर आकाश कॉलोनी की दीवार गिर गई जिसमें मासूम दब गया जब तक मासूम को मलबे से निकाला गया तब तक मासूम की हालत गंभीर हो चुकी थी | स्थानीय लोग बच्चे को तुरंत पड़ोस के एक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया |
जानकारी के मुताबिक सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना की गोटियां में रहने वाले मृतक निहाल ठाकुर (5 ) के पिता राजू ने बताया कि उसके एक बेटा और बेटी था , जिसमें से बेटे की दीवार के मलबे में दबने से आज मौत हो गई | राजू पड़ोस की दूकान पर जा रहा था इसी दौरान पड़ोस की ग्रेटर आकाश कॉलोनी की दीवार आंधी- बारिश के चलते अचानक भरभरा कर गिर गई जिसमें राजू की दीवार के मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई| | निहाल को डॉक्टर को भी दिखाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया | वह खुद कई दिनों से बीमार है | वह मजदूरी करके जैसे तैसे अपने परिवार का पालन पोषण करता है | फिलहाल घटना के कई घंटो के बाद भी प्रशासन का कोई आलाधिकारी नहीं पहुंचा है | लेकिन सुभाषनगर थाना पुलिस पीड़ित के घर पहुंच गई है |

इज्जतनगर के सैदपुर में दीवार गिरने से मासूम की मौत
इज्जतनगर के सैदपुर हॉकिंस में आंधी तूफान के चलते एक मकान की दीवार गिर गई , दीवार गिरने से एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई जबकि एक लड़की भी घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई | घायल लड़की को स्थानीय लोगो की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जहां लड़की का इलाज चल रहा है | बताया जाता है कि घटना में लड़की का एक पेर टूटने के साथ गंभीर चोटे आई है | जानकारी के मुताबिक सैदपुर हॉकिंस में रहने वाले वेदप्रकाश के घर में निर्माण चल रहा था | इसी दौरान आंधी आने के चलते घर की एक दीवार भरभरा के गिर गई | दीवार गिरने से वेदप्रकाश का बेटा सचिन (2) की मौके पर मौत हो गई वही वेदप्रकाश की बेटी (10 ) गंभीर रूप से घायल हो गई | मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिन के शव को कब्जे में ले लिया और आगे कार्रवाई में जुटी हुई है | बेदप्रकाश की पत्नी रूपम देवी का रो रोकर बुरा हाल है |
आंधी बरसात में कई पेड़ गिरने की सूचना
मंगलवार शाम को अचानक आई आंधी बरसात में शहर के कई जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना है | वही अंदाज यह लगाया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में भी आंधी बरसात से काफी नुकसान हुआ होगा |




