सावन के प्रथम सोमवार पर, सौभाग्य योग में- भोलेनाथ की आज किस किस राशि पर रहेगी कृपा जाने अपना राशिफल.

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

सोमवार-26- जुलाई–सन2021 ईसवी. तृतीया( द्वितीया का क्षय) तिथि, कृष्ण पक्ष, श्रावण माह ,विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943, सौभाग्य योग.
धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा कुंभ राशि में गुरु ग्रह के साथ.


पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505
.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज लाभ का दिन है, प्रयास करने पर वृद्धजनों की कृपा से, आज लाभ की प्राप्ति हो सकती हो, समाज में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि और घरेलू सुख सुविधाओं को जुटाने में समय बीतेगा. मित्रों /संतान का सहयोग मिलेगा. आपके द्वारा किए गए सत्य कर्मों का पूर्ण लाभ आज मिलने की संभावना है

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- यदि आप सरकारी सेवा में हैं तो अधिकारी वर्ग की अनुकूलता प्राप्त होगी. आने वाले समय में, स्थान परिवर्तन भी अच्छी जगह होने की संभावना है. व्यापारिक गतिविधियों में आज अधिकांश समय व्यतीत होगा सरकारी कामकाज के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – धार्मिक छोटी यात्रा हो सकती है, धर्म-कर्म में विशेष समय लग सकता है. भाग्य की प्रबलता से कई काम बनेंगे धन प्राप्ति भी संभव है परिश्रम अधिक करना होगा.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- धन की व्यवस्था को देखते हुए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा मन परेशान हो सकता है. चिकित्सा वर्ग से जुड़े हुए जातकों को आज धनलाभ की संभावना बनती है.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- जो जातक विवाह के योग्य हैं उनको विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं, विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. क्रोध की अधिकता से बचें. हाई ब्लड प्रेशर के रोगी खानपान में सावधानी रखें.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता लाभ होते होते रह जाएगा. यदि कर्ज लेने की इच्छा है तो कम प्रयास में ही धन स्वीकृत हो सकता है. औषधियों /स्वास्थ्य पर धन खर्च होने की संभावना बनती है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज पुराने मित्रों से मुलाकात या बातचीत संभव है. धर्म और ज्ञान पर चर्चा होगी. प्रयास करने पर व्यापारिक लाभ भी संभव है, सरकारी कामकाज में अधिकारी वर्ग की अनुकूलता प्राप्त होगी. इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े जातक लाभ में रहेंगे.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. भाग्य की प्रबलता से कई कार्य बनेंगे जमीनी कारोबार करने वाले जातकों को आज प्रयास करने पर कुछ सफलता मिल सकती है.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- अत्यधिक परिश्रम से कुछ समस्याएं हल होने कर्ज को निपटाने की दिशा में अग्रसर होंगे. गुरुजनों वृद्धजनों की राय से लाभ होगा. पूर्व समय में किए गए पूजा पाठ से परेशानियां कुछ कम होगी. सावन में किसी मंदिर की साफ सफाई का जिम्मा अपने आप ले मानसिक शांति का लाभ होगा.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- बौद्धिक प्रबलता से आज श्रेष्ठ धन लाभ की आशा की जा सकती है. वाणी का प्रभाव बना रहेगा, कुटुंब खानदान का सहयोग मिलेगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें और चपेट लग सकती है.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- जो जातक विवाह योग हैं उनके विवाह के प्रस्ताव आएंगे, बुद्धि विवेक से, मानसिक शांति का लाभ, क्रोध पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है शिक्षा में कमी रहेगी. संविधान अथवा किसी मित्र के व्यवहार से आपको पीड़ा प्राप्त हो सकती है. खर्च की अधिकता और जेब खाली रहेगी. शरीर में आज ऊर्जा की कमी से महसूस होगी.

 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment