सबसे पहले जानिए : बजरंगबली की कृपा से शोभन योग में- किसका दिन बीतेगा कैसा- जाने अपना राशिफल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल ,03-अगस्त-सन2021
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- धन प्राप्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं. सीधी आंख /गले में परेशानी आ सकती है. ठंडा पानी ना पिए वरना कफ के रोग बढ़ सकते हैं.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- मानसिक तनाव बना रहेगा, छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी की ओर से तनाव मिल सकता है. अदृश्य बाधाओं से पीड़ा मिल सकती है.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता जमा धनपूंजी नष्ट हो सकती है व्यापार में हानि की संभावना है और व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- मन तनावग्रस्त रहेगा परंतु अचानक लाभ होने की भी संभावना बनती है. संतान अथवा किसी मित्र के कारण तकलीफ मिल सकती है.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- सरकारी कामकाज में उलझन होगी, कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे समाज में मान प्रतिष्ठा खराब हो. कमीशन का कार्य करने वाले लाभ में रहेंगे.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- पूजा पाठ में विघ्न उत्पन्न हो सकता है, भाग्य के कारण मिलाजुला प्रभाव मिलेगा. यदि दिन की शुरुआत मंदिर जाने से करें तो दिन अच्छा बीत सकता है. मिलता हुआ धन फंसने की संभावना है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है अनचाही यात्रा हो सकती है यात्रा में हानि की संभावना है, वाहन चलाते समय चोट चपेट से बचें.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता शारीरिक/ मानसिक पीड़ा हो सकती है शरीर में दर्द बना रहेगा. अदृश्य ऊर्जा से मन परेशान रहेगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- यदि आपने पूर्व समय में कर्ज लिया है तो आज परेशानी हो सकती है. छुपी हुई बीमारी छुपे हुए शत्रु से आज पीड़ा मिल सकती है.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- संतान अथवा किसी मित्र के कारण मन परेशान रहेगा. व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेगी. कुसंग से बचें. लालच से भविष्य में हानि.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- घरेलू कलह हो सकती हैं, राजनीति क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति लाभ में रहेंगे. सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा. भाग्य /पूजा पाठ में बाधा उत्पन्न हो सकती है.

 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment