
बरेली। बहेड़ी में सपा नेता ने बीजेपी विधायक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख को अपशब्द कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गौरतलब है कि शनिवार को बहेड़ी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा प्रत्याशी नीरज चौधरी की हार के बाद बहेड़ी के ट्रक यूनियन रोड स्थित गत्ता फैक्ट्री पर एक मीटिंग के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सपा नेता विकास सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह द्वारा बहेड़ी से बीजेपी विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार और पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी आराम सिंह को अपशब्द कहते हुए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। वही इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । जिसके बाद बीजेपी की तरफ सुरेंद्र सिंह द्वारा कोतवाली में मामले की तहरीर दी गयी ।जिसपर पुलिस ने विकास सिंह अमित सिंह विपिन सिंह अनीतपाल सिंह के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।




