सपा नेता का अजब गजब फैसला , कोरोना काल में नहीं खाएंगे फल , बताई यह वजह 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता 


उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के  सपा नेता  नत्थू राम कश्यप अपने अजब गजब फैसले से चर्चा में है | नेता जी का कहना है कि कोरोना काल में उनके क्षेत्र की  जनता बेहद परेशान है | लोगो के पास काम नहीं है | ऐसे में जनता को हर तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | इसलिए वह  कोरोना काल में फल नहीं खाएंगे | रविवार को विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले सपा नेता नत्थू राम कश्यप ने कोरोना के खात्मे में तक फलों का त्याग करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है की जब तक कोरोना काल रहेगा तब तक वह फलों को ग्रहण नहीं करेंगे और फलों को नहीं खाएंगे और इन दिनों फल महंगा भी चल रहा है। उन्होंने कहा यह अच्छा नहीं लगता कि वह फल खाएं और उनकी जनता सूखी रोटी। इसीलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि वह भी चटनी से रोटी खाएंगे या सब्जी से रोटी खा लेंगे लेकिन फल नहीं खायेंगे। आपको बता दें दातागंज विधानसभा से नत्थू लाल कश्यप ने विधायक पद के टिकट लिए समाजवादी पार्टी में आवेदन भी किया है। इन दिनों वह अपनी क्षेत्र की जनता का ख्याल भी रख रहे है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment