संदिग्ध हालात में पति पत्नी की मौत , पुलिस जाँच में जुटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब पति -पत्नी के शव घर के अंदर पड़े मिले। पत्नी का शव नीचे पड़ा हुआ था और  पति का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला है। हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में पति पत्नी के अलावा कोई नहीं था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक घटना थाना कांट कस्बे की है जहां पति विपिन और उसकी पत्नी रेनू के शव घर के अंदर मिले हैं। रेनू का शब नीचे पड़ा था जबकि पति विपिन का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल परिजन भी इस मामले में कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। वही घर वाले भी किसी बात की आशंका नहीं जता रहे हैं। परिजन भोला राम ने बताया कि मृतक विपिन  उनका भतीजा दामाद था , वह पड़ोस के मोहल्ले में रहता थे | आज पत्नी पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई | घटना की जानकारी होते ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई | मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज