
यूपी के शाहजहाँपुर मे ट्रेन सवार यात्री की मौत हो गई जिसके बाद ट्रेन को रोजा स्टेशन पर रोक कर शव को उतारा गया और उसके बाद ट्रेन को आगे के लिये रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है बिहार के एक व्यक्ति की यात्रा के दौरान अचानक तवीयत बिगड़ गई जिस से यात्री की ट्रेन में ही मौत हो गई जिसके बाद ट्रेन को रोजा मे रोक कर शव को उतारा गया हैlराजकीय रेलवे पुलिस शाहजहांपुर के थाना प्रभारी फजल रहमान खान ने ने बताया कि बिहार से चलकर दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में एक यात्री की अचानक हालत खराब होने की सूचना पर सोमवार रात पर ट्रेन को रोजा स्टेशन पर रोककर यात्री वीरेंद्र प्रसाद (40 )को उतारा गया जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है lपरिजनों ने बताया कि बिहार प्रदेश के भोजपुर जिले का रहने वाला वीरेंद्र प्रसाद दिल्ली में रहकर ई रिक्शा चलाता है तथा छय रोगी है जिसका दिल्ली के एक अस्पताल में इसका इलाज चल रहा था परंतु कोविड-लॉक डाऊन के चलते यह दिल्ली से परिवार सहित बिहार चले गए जहां इसकी हालत बिगड़ गई इसीलिए दिल्ली इलाज के लिए ले जा रहे थेlजीआरपी इस्पेक्टर ने बताय कि मृतक का बिहार में कोविड भी टेस्ट किया गया था जिस में संक्रमण नहीं मिला था इसके बाद परिजनों ने मृतक का शाहजहांपुर में ही अंतिम संस्कार करने की इच्छा व्यक्त की है ऐसे में पुलिस के सहयोग से यही अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही हैl




