शीशगढ़ सीएचसी को बनाया जाएगा कोविड अस्पताल, डीएम ने सीएचसी का लिया जायजा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़ । कस्बे में स्थित सी एच सी के भवन में कोबिड अस्पताल बनाये जाने के लेकर आज जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने व्यबस्थाओं का निरीक्षण किया तथा जल्द ही कोबिड अस्पताल को चालू कराये जाने का आश्वासन भी दिया। इस अस्पताल में 30 बैड की व्यबस्था की जाएगी।
बताते चलें कि शीशगढ़ कस्बे मे स्थित नवनिर्मित सी एच सी के भवन को कोबिड अस्पताल बनाये जाने का निर्णय दो सप्ताह पूर्व हो चुका है जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। व्यबस्थाओं का जायजा लेने के लिये आज शनिवार को शाम करीब 6 बजे जिलाधिकारी नीतीश कुमार शीशगढ़ पहुंच गये उन्होंने सी एच सी में बनाये जा रहे कोबिड अस्पताल एवम स्टाफ के लिये बनाये गये आवासों का भी निरीक्षण किया साथ ही कहा कि जल्द ही कोबिड अस्पताल में स्टाफ की तैनाती की जाएगी और उपकरण भी मुहैया कराए जाएंगे ।जिलाधिकारी ने बताया कि इसी सप्ताह चालू करा दिया जायगा।जिलाधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी मीरगंज ममता मालवीय व मुख्यचिकित्साधिकारी बरेली एवम शेरगढ सीएचसी के इंचार्ज डॉ नैन सिंह भी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी बरेली ने कहा कि जल्द ही यहां के लोगों को कोबिड के इलाज की अब बेहतर सुविधा मिलेगी ।


अधिक बिल बसूल करने वाले निजी अस्पतालों पर होगी कार्यवाही

सी एम ओ बरेली ने एक सबाल के जवाब में कहा कि निजी अस्पतालों के लिए रेट निर्धारित कर दिये गये है यदि कोई भी निजी अस्पताल संचालक निर्धारित रेटों से अधिक बिल मरीज के तीमारदारों से बसूलता है उसकी लिखित शिकायत करें ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही की जायगी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment