
शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र के गांव रावतपुर मे ट्यूवेल के लिए बने कमरे की सरिया सीधी करते समय हाईटेंशन लाइन से टच हो गई जिसके चलते चाचा भतीजे की मौत हो गयी। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये | घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
जानकारी के अनुसार खेत मे ट्यूवेल के लिए कमरे का निर्माण हो रहा था | इसी दौरान छत पर सरिया को सीधा करते समय हाईटेंशन करंट से 55 वर्षीय चाचा अवधेश कुमार मिश्रा एवं 38 वर्षीय भतीजे अनिल मिश्रा की मौत हो गयी।घटना में मजदूर फूल चंद व अनिल के साला बृजेश भी झुलस गया | सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव के 32 वर्षीय फूलचंद व वृजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गम्भीर बनी हुई है।
Author: cradmin
Post Views: 30




