शाहजहांपुर : जितिन के गढ़ में ब्राह्मण वोटरों में सेंध लगाने पहुंचे बसपा के सतीश मिश्रा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

शाहजहांपुर। अयोध्या में मंदिर के नाम पर चन्दे की लूट करने वालों ने जनता को ठगा है । यूपी में ब्राह्मणों की हत्याएं कराईं गईं हैं। उनपर झूठे मुकदमे दर्ज कर ब्राह्मण समाज को पीछे धकेलने का काम करने बाली भाजपा दोबारा ब्राह्मणों को बरगला कर सत्ता हथियाना चाहती है ये कहना है बसपा के राज्य सभा सांसद सतीश मिश्रा का। यूपी मे ब्राह्मण समाज के बड़े नेता कहे जाने बाले जितिन प्रसाद के गढ़ यानी उनके गृह जनपद में ब्राह्मण वोटों में सेंध लगाने पहुंचे बसपा के राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्रा ने ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सतीश चंद्र मिश्र ने बसपा की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 15% ब्राह्मण और 23% दलित व अन्य बिरादरी के वोट अगर साथ आ जाते हैं तो बहन जी को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। क्यूंकि सरकार उसी की बनती है जिसके साथ ब्राह्मण समाज होता है। आज ब्राहम्ण समाज को जरूरत संगठित होने की है क्योंकि सामने बहरूपिये खड़े हैं जो समाज को तोड़ने के साथ 1993 से ब्राह्मणों को ठगते चले आए हैं। जिले में लगभग ढाई लाख वोटरों में सेंध लगाने की कोशिश में लगे सतीश चंद्र मिश्र आज ब्राह्मण समाज के हित में कसीदे पढ़ रहे थे। उन्होने भाजपा सरकार के एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ये सरकार अदालतों का काम खुद ही कर दे रही है एनकाउंटर करके ऐसे में देश की अदालतों को बन्द कर देना चाहिये क्यूंकि बर्तमान सरकार कानून और अदालतों पर विश्वाश नही करती है। हम सभी लोग सरकार की इस एनकाउंटर प्रक्रिया का विरोध करते हैं।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज