
कमलेश शर्मा
शाहजहांपुर : यूपी में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में साइकिल यात्रा निकाल रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ से इस साइकिल यात्रा की शुरूआत की । बता दें सपा के वरिष्ठ नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर इस साइकिल यात्रा का आयोजन कर रही है और प्रदेश के जिलों से लेकर तहसील स्तर तक इस साइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी ने इसके लिए खासी तैयारियां की हैं और जिलेवार उन नेताओं के नाम की घोषणा की है जो इसके संयोजक होंगे और साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विभिन्न जिलों में पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री इस यात्रा में शामिल होंगे। इसी क्रम में जनपद शाहजहाँपुर में सपा के पार्टी कार्यालय पर सुनील यादव साजन एमएलसी प्रवक्ता सपा द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर साईकल रैली को रवाना किया मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया समाजवादी पार्टी 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और भाजपा को 50 सीटों पर समेट देगी उन्होंने यह भी कहा हम साधू संतो का सम्मान करते है लेकिन जिन पर बलात्कार हत्या जैसे केस हो और वो भगवा पहने तो उनको हम संत नही मानते लेकिन भाजपा एक गैंग बना रही है जिसमे ऐसे संतो को शामिल कर रही है उन्होंने यह भी कहा भारतीय जनता पार्टी इवेंट पार्टी है साथ ही उन्होंने यह भी कहा पिछले साढ़े चार सालों में दलितों और पिछड़े वर्गों व मुसलमानों के साथ साथ सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में ब्राह्मणों को प्रताड़ित किया गया क्योंकि योगी जी को ब्राह्मण और ब्राह्मण नेताओ को अपमानित करने में सबसे ज्यादा आनंद मिलता है उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए यह भी कहा भाजपा ने नफरत फैलाने का काम किया




