बरेली : ओलंपिक में हॉकी टीम द्वारा इतिहास रचने पर बरेलियंस ने मनाया जश्न

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो में जर्मनी को हराकर ओलिंपिक में इतिहास रचने पर बरेलियंस ने जमकर जश्न मनाया साथ ही शानदार जीत पर बधाई दी। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 41 साल के अंतराल पर ओलंपिक में हॉकी में कोई मेडल जीता है।

जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि ओलिंपिक में 41 साल बाद भारत ने हॉकी में मेडल जीता है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया । यह पूरे देश के लिये गौरव की बात है।

भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 17वें और 34वें, हार्दिक सिंह ने 27वें, हरमनप्रीत सिंह ने 29वें और रुपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में गोल किया। हालांकि चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने एक और गोल दागा और स्कोर 5-4 कर दिया था। इसके बाद भारतीय डिफेंस ने जर्मनी को कोई मौका नहीं दिया।

इज़्ज़तनगर में प्रोग्राम करके भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी,इस मौके पर हाफ़िज़ इमरान रज़ा बरकाती,मोहसिन इरशाद,अनीस खान,विशाल रॉय,मोहम्मद ऐजाज़, डॉ सीताराम राजपूत,शम्मू खान आदि मौजूद रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज