शबनम केस में आया नया मोड़ : उम्रकैद में बदल सकती है शबनम की फांसी की सजा , गर्वनर ने मामले पर लिया संज्ञान

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

प्रयागराज | अमरोहा की शबनम केस में शबनम की वकील की पहल सार्थक होती नजर आ रही है | शबनम की वकील ने शबनम की सजा को मानवीय आधार पर फांसी से उम्र कैद में बदलने को प्रार्थनापत्र भेजा था | अब अमरोहा की शबनम की फांसी की सज़ा के मामले में यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने दखल किया है। दरसल इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल महिला वकील साहिबा सहर नकवी के प्रार्थनापत्र को गवर्नर आंनदीबेन ने नियमानुसार विचार करने के बाद उचित फैसला लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को ट्रांसफर कर दिया है।वही गवर्नर के निर्देश का लेटर यूपी के कारागार विभाग के प्रंमुख सचिव को भी भेजा जा चुका है। वकील साहिबा सहर नकवी के प्रार्थनापत्र में शबनम की फांसी को उम्र कैद में बदले जाने की मांग के संबंध में कई दलीलें दी गई है | वकील साहिबा सहर नकवी ने अपने प्रार्थनापत्र में कहा कि आजाद भारत में किसी भी महिला को फांसी नहीं हुई है, साथ ही जेल में जन्मे शबनम के तेरह साल के बेटे के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई गई है |

जानिए किस मामले में अमरोहा की शबनम को हुई है फांसी की सजा

शबनम ने गांव के कम पढ़े लिखे लड़के सलीम के प्यार में पागल शबनम ने साल 2008 में अपने परिवार के सात लोगो की हत्या कर दी थी | बताया जाता है कि शबनम ने सलीम से एक बच्चे को भी जन्म दिया अब उस बच्चे की उम्र 13 साल की हो चुकी है |

शबनम के वकील ने दी यह दलीलें

साहिबा सहर नकवी ने गुजारिश की है कि शबनम की उम्रकैद की सजा को तो जारी रखा जाए लेकिन फांसी पर न चढ़ाया जाए| सहर नकवी राज्यपाल को लिखे प्रार्थनापत्र में यह भी लिखा है कि शबनम की किए की सजा उसके बेटे को न मिले , उन्होंने यह भी कहा कि भारत की अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर महिलाओ के मामले में छबि अच्छी है अगर शबनम को फांसी दी जाती है तो पूरी दुनिया में गलत मैसेज जायेगा |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment