
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी।। बीती रात कस्बा में गश्त के दौरान हाईवे के पास घूम रहे दो तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा तलाशी में दोनों के पास से 270 ग्राम स्मैक बरामद हुई मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
फतेहगंज पश्चिमी शनिवार की बीती रात चौकी प्रभारी दुष्यन्त गोस्वामी के साथ हमराही अमरदीप व सचिन पंवार रात्रि कस्बा से गस्त करते हुए नेशनल हाईवे 24 पर बने रहपुरा अंडरपास से रामपुर की ओर जा रहे साइड रोड पर दो लोगों को जाता देख आवाज देकर रुकने को कहा तब दोनों ने अपने कदम की चाल तेज कर दी और भागने की कोशिश करने पर दुष्यंत गोस्वामी व हमराही ने दौड़ लगाकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से स्मैक बरामद हुई थाने ले जाकर पूछताछ करने पर अपना नाम असलम उर्फ पिंडा पुत्र अय्यूब अंसारी निवासी मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 8 जिसके पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद व दूसरे ने अपना नाम रिजवान पुत्र अब्दुल बिलाल निवासी मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 8 के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की थाना पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।




