
मुरादाबाद | यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने कोविड समीक्षा बैठक के लिए मुरादाबाद पहुंच गए है | सीएम योगी ने मुशायरा ग्राऊंड पर बने कोविड 19 सेंटर का निरीक्षण किया है | सीएम योगी ने निरीक्षण के बाद कमिश्नर कार्यालय पर जिले के आलाधिकारियों से बातचीत की है | सीएम योगी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे | सीएम योगी से जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाऊस में यह बैठक होगी | माना जा रहा है सीएम योगी बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों से बातचीत करके जिले की वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश करेंगे और इस बात पर चर्चा करेंगे क्या दिक्कतें है जिसे दुरस्त किया जाये | सीएम योगी मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके मंडल के जिलों को अधिकारियों से कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर बैठक भी करेंगे | इसके बाद मुख्यमंत्री मीडिया से बातचीत करेंगे | इसके बाद मुख्यमंत्री योगी मुरादाबाद से बरेली के लिए रवाना होंगे |
देखिये यह वीडियो




