
बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में उस समय सनसनी मच गई जब ग्रामीणों ने एक ट्यूबवेल के पास एक राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में पड़ा देखा । इस बात की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस और वनविभाग की टीम को दी गई | लेकिन मामले को कम गंभीरता से लेने के चलते काफी देर हो गई और अधिक रात होने के तक वनविभाग की टीम पता नहीं सकी | बताया यह भी जाता है रात हो जाने की वजह से वनविभाग की टीम ट्यूबेल पर नहीं गई। शनिवार सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तब तक शिकारी उस मोर को उठाकर ले जा चुके थे । लोगों का कहना है की राष्ट्रीय पक्षी के मामले में लापरवाही हुई है।ग्रामीणों की माने तो कुछ लोगों द्वारा वन रेंजर फरीदपुर मुकेश कांडपाल को सूचित किया वन रेंजर ने तुरंत टीम बनाकर मौके के लिए रवाना किया। इतने में थाना पुलिस को सूचना मिली तो हल्का इंचार्ज मोर को ढूंढते हुए भी पहुंचे । देर रात तक पुलिस व वन विभाग की टीम के बीच तालमेल ही नहीं हो पाया था। देर रात में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।ग्रामीणों ने बताया कि किसी शिकारी द्वारा 2 मोरो को अपना शिकार बनाया गया था जिसमें से एक मोर को बह उठा कर ले गए और दूसरा मृत मोर खेत में पड़ा रहा लेकिन रात में ही शिकारी मौका पाते ही दूसरे मोर को भी उठा ले गए। जानकारी के मुताबिक गांव के ही ग्रामीण मोर के पंख नोच चले गए थे। ग्रामीण-मोर के पंखों को घर में रखने के अलग अलग तरीके के नुस्खे बताए जाते हैं। इसीलिए ग्रामीण उस मृत मोर के पंखों को निकाल कर अपने अपने घरों पर ले गए। शनिवार सुबह तमाम ग्रामीण पहुंचे और टेबल के पास देखा लेकिन वहां मृतक मोर गायब था। लोगों का कहना है की लापरवाही के चलते शिकारी मृत राष्ट्रीय पक्षी को उठा ले गए हैं। शिकारियों द्वारा ही पक्षी मारा गया था यह भी बताया जा रहा है।वनरेंजर फरीदपुर मुकेश कांडपाल ने बताया कि मामले की सूचना शिवपुरी के ग्रामीणों से मिली थी | सूचना पाते ही तत्काल एक टीम को गठित करके रात ही भेजा गया था लेकिन मौके से मृत मोर का शव नहीं मिला है | सुबह फिर टीम मामले के जाँच में जुट गई है | टीम वायरल फोटो के बारे में जानकारी ले रही है | फिलहाल ग्राम प्रधान ने घटना के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है |




