
उत्तर प्रदेश में गंगा में शव डालने के मामले रुक नहीं रहे है | ताजा मामला बलरामपुर का है जहां दो शख्स राप्ती नदी में शव फेंकते हुए नजर आये है | दरसल यह वीडियो एक राहगीर ने बनाया है | जो पूरे यूपी में तेजी से वायरल हो रहा है | वायरल वीडियो में एक शख्स पीपीई किट में भी दिखा रहा है | जिससे साफ पता चल रहा है | जिस शख्स का शव फेंका जा रहा है | वह एक कोरोना संक्रमित का है | जानकरी के मुताबिक यह घटना बलरामपुर के राप्ती नदी पर बने सिसई घाट पुल की है। पुलिस ने बलराम सीएमओ की शिकायत पर महामारी एक्ट में मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
भतीजे ने चाचा से अंतिम संस्कार का हक़ भी छीना
कोरोना काल में जहां हर कोई परेशान है तो वही कोरोना का असर रिश्तों पर दिखाई दे रहा है | प्रदेश में तमाम ऐसे मामले आये है जहाँ कोरोना के चलते लोगो एक दूसरे से दूरी बनाई है | बलरामपुर का मामला भी कुछ इस तरह का है | जहां मृतक के भतीजे ने कोरोना के भय से अपने चाचा का अंतिम संस्कार न करके नदी में फेंकना उचित समझा | बताया जाता है कि यह शव शोहरतगढ़ जनपद के सिद्धार्थनगर में रहने वाले प्रेम नाथ मिश्रा का था।प्रेम नाथ के परिवार में एक भाई हैं जो मुंबई में रहते हैं। प्रेमनाथ की पत्नी की मौत कुछ समय पहले हुई थी | प्रेमनाथ की कोई संतान नहीं थी |
28 मई को कोरोना संक्रमण से प्रेमनाथ की हुई मौत
मृतक प्रेमनाथ बलरामपुर में अपने भतीजे संजय शुक्ला के घर रहने लगे। 25 मई को उनकी हालत बिगड़ी तो संजय शुक्ला ने उन्हें जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया। अस्पताल में हुई जाँच में वह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकले | 3 दिन इलाज चलने के बाद 28 मई को प्रेमनाथ की मौत हो गई। शव फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार कोरोना संक्रमित प्रेम नाथ के शव को राप्ती नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने प्रेमनाथ के भतीजे संजय शुक्ला और सफाईकर्मी मनोज को गिरफ्तार किया है। जबकि चंद्र प्रकाश नाम का व्यक्ति अभी फरार है। पुलिस वीडियो बनाने वाले शख्स की भी तलाश कर रही है।
सीएमओ ने मामले की शिकायत
बलराम जिले के सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेमनाथ मिश्र के शव को राप्ती नदी में फेंकने का मामला आया है | प्रेमनाथ कोरोना पॉजिटिव थे और वह सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ के रहने वाले थे । उनकी मौत के बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव परिजन को सौंपा गया था, लेकिन शव नदी में फेंकने की घटना का पता चलने पर कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया गया है |
देखिये यह वायरल वीडियो




