
बरेली। किला पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर मांझा की तस्करी करने के आरोप में एक गिरफ्तार किया है। उसके निशानदेही पर 1.50 लाख कीमत की 404 मांझे की चरखी बरामद की है। बताया जाता है कि किला पुलिस सिटी बाजार के वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली की एक शख्स चाइनीज मांझा की तस्करी कर रहा है और वह चमन की मठिया की पास खड़ा है। पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए कार्रवाही की तो आरोपी के पास से चार मांझा की चरखी बरामद हुई । जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसके निशानदेही पर कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर से एक घर से चाइनीज मांझा की 404 चरखी बरामद की।
एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि सिटी बाजार के पास पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। उस समय एक मुखबिर से चाइनीज मांझा की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति के बारे में पता चला। पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए कार्रवाई की तो तस्कर की निशानदेही पर डेढ़ लाख रुपये का चाइनीज मांझा बरामद किया। मौके से आल आउट और हीरो प्लस मार्का की 404 चाइनीज चरखी बरामद हुई है। आरोपी का नाम आंनद कक्कड़ पुत्र मुन्ना लाल कक्कड़ है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।




