यह कैसा रिश्ता : भतीजे ने चाची से की शादी, पति की गैरहाजिरी में महिला की भतीजे से हो गई थी नजदीकियां

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक के अपनी चाची से प्रेमसंबंध हो गए बाद में दोनों भाग गए। जब दो सप्ताह बाद दोनों घर लौटे तो दोनों ने एक साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद गांव में पंचायत हुई और पंचायत में फैसला हुआ कि शादी के बाद दोनों को गांव छोड़कर कहीं बाहर जाना होगा । दोनों के राजी होने पर पंचायत ने दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद दोनों बाहर चले गए।


महिला के अपने पहले पति से है दो बच्चे

महिला का पति बाहर रहकर एक निजी कंपनी में करता है। घर में उसकी पत्नी दो पुत्रियों के साथ रहती थी । इसी दौरान उसकी पत्नी के प्रेम संबंध पति के बड़े भाई के पुत्र से हो गए। अचानक युवक दो सप्ताह पहले चाची को लेकर गायब हो गया।

परिवार के लोगो ने दोनों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन मिल नहीं पाए। बीते दो रोज दोनों घर लौट आए। परिजनों ने दोनों से बात की और राय जानी तो दोनों ने साथ रहने की जिद की। पहले पति ने भी अपने कलेजे पर पत्थर रखकर अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया।


पंचायत ने महिला की इच्छा को रखा ऊपर

जब मामले ने चर्चा पकड़ी तो गांव में सबकी रजामंदी ने पंचायत हुई। पहले पंचायत ने दोनों को समझाने की कोशिश की । लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। पंचायत ने कहा युवक चाची के साथ शादी कर घर में नहीं रह सकते। पंचायत ने बाहर जाने की शर्त रखी। दोनों ने शर्त स्वीकार कर ली। पंचायत ने दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद युवक पत्नी बनी चाची को लेकर गांव छोड़ कर चला गया। बताया यह भी जा रहा है कि पंचायत की शर्तों के मुताबिक पति पत्नी अपने पहले पति से दोनों बच्चियों को अपने साथ ले गए।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment