

सागर रस्तोगी
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे 9 पर थाना पाकबड़ा क्षेत्र में हुये हादसे के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर आरोप लगा है कि वह बीच सड़क पर दूसरे प्रदेशों के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों को रोककर चेक कर रहे थे| इसी दौरान पंजाब से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जा रही एक मार्शल लोडिंग मिनी ट्रक को जब पुलिसकर्मी रोककर चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान हिमाचल प्रदेश से सीतापुर जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस को भी पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया| निजी बस के चालक अचानक नेशनल हाईवे पर बिना किसी बैरियर के पुलिस कर्मियों को चेकिंग करते देख सामने आने पर बस से नियंत्रण खो बैठा और मार्शल लोडिंग मिनी ट्रक में टक्कर मारते हुए बस बीच सड़क पर पलट गई| हादसे में बस में सवार 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए| हादसे के बाद हाईवे पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए, आसपास के ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा | स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रोज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान वह देखते हैं कि पुलिसकर्मी यहां वहां वाहनों की चेकिंग कर कर अवैध वसूली करते हैं इसी वजह से यह हादसा हुआ है।
सुबह हुआ हादसा , पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे मौके पर
मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा इलाके में सोमवार सुबह 6:30 बजे ग्रामीण जब खेत पर जा रहे थे तो अचानक दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे 09 पर दो वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़ पड़े मौके पर जाकर देखा तो एक निजी बस महिंद्रा मिनी ट्रक में टक्कर मारते हुए बीच सड़क पर पलट गई| ग्रामीणों ने देखा कि हादसे के बाद पुलिसकर्मी मदद करने की वजाय उल्टा अपनी अपनी गाड़ी लेकर भागते हुए नजर आ रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसकर्मी यहां अवैध रूप से रोज सुबह को 6:00 बजे से 8:00 बजे तक चेकिंग करते हैं और दूसरे राज्यों के वाहनों को रोककर उनके कागजों में कोई कमी होने पर उनसे अवैध वसूली करते हैं|

आज भी तेज रफ्तार वाहनों के चलने वाले हाईवे पर बीच सड़क पर पुलिस वाले वाहन रुकवा कर चेकिंग कर रहे थे, जिस वजह से दिल्ली की दिशा से आ रही बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हुआ हादसे में 5 लोगो की मौत हुई है|मुरादाबाद के पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं और जांच के बाद ही कार्यवाही की बात कह रहे है | हादसे के बाद दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई |पुलिस कर्मियों ने एक एक साइड का ट्रैफिक रोक कर चलाया और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में पार्क किया।
पिकअप और बस की टक्कर में चार की मौत , 14 घायल
एसएसपी मुरादाबाद पवन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग किये जा रहे थे , इसी दौरान पुलिस ने एक महिंद्रा गाड़ी को रोक रखा था वही पीछे से एक डबल डेकर बस आ रही थी इसे रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने हाथ दिखाया ,लेकिन बस का ड्राइवर ब्रेक नहीं ले पाया और हादसा हो गया | इस हादसे में चार की मौत ,14 लोग घायल हुए है | घटना के सम्बन्ध में जाँच जारी है |




